मोदीनगर। घर के सामने कार खड़ी करने से मना करने पर दंबगों ने स्कूल संचालक व उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर की नंदनगरी कॉलोनी में प्रवीण कुमार शर्मा परिवार सहित रहते है। वह निजी स्कूल का संचालन करते है। उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण निर्माण सामग्री घर के बाहर खड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को उनके मकान के सामने पड़ोसी ने अपनी कार खड़ी कर दी। प्रवीण कुमार शर्मा ने कार को हटाने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गई। दंबगों ने प्रवीण की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बचाने आई पत्नी की भी पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। इसके अलावा भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं मां का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। महिला ने अपने पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पुत्र की तलाश श्ुारू कर दी है