मोदीनगर। ग्राम फतेहपुर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल में किसानों की समस्याओं को सुना गया और समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।
बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्रकारिणी सदस्य सतेंद्र त्यागी ने चैपाल में उपस्थित लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जितना भाजपा ने किसानों के लिए किया है, उतना किसी और सरकार ने नहीं किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चैधरी ने किसानों से संबंधित किसान मानधन योजना व प्रधानमंत्री कुसुम योजना के बारे में विस्तार से समझाया। इस मौके पर जिला मंत्री संजय, जिला उपाध्यक्ष मनोज चैधरी, कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष चेतन त्यागी व राहुल गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।