मोदीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनियुक्त महिला मोर्चा की टीम की परिचय बैठक का आयोजन स्थानीय छतरी वाला शिव मंदिर परिसर में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने की और संचालन मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया। दिनेश सिंघल ने सभी को भाजपा संगठन की रीति नीतियों से अवगत कराया। नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने का आवाहन किया और कहा कि कोई भी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प विभाग हो सभी को मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाना है।  विधायक डॉ0 मंजू सिवाच ने कहा कि सभी को योगी जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना हैं। नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष स्तुति गुप्ता व उनकी कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए  प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।  इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्य स्वदेश जैन, डॉ0 नवेंद्र गौड, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, साधना, गीता कौशिक, पिंकी चैधरी, नीरज तेवतिया, सुधा, सरिता, शिल्पा, अंजलि चैधरी, संगीता माहेश्वरी, महेश कश्यप, आकाश शर्मा, आशीष कश्यप, हिमांशु थापर, अलका चैधरी, गोपाल शर्मा, नीरज माहेश्वरी, इसरार आदि कार्यकर्ता बंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *