मोदीनगर। पूर्व ब्लाक प्रमुख भोजपुर विपिन चैधरी ने बुधवार को नगर में अपने कार्यालय का शुभारंभ हवन पूजन व पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से किया।
दिल्ली- मेरठ हाइवे स्थित अम्बर सिनेमा के सामने पूर्व विधायक मास्टर राजपाल सिंह के पुत्र व पूर्व ब्लाक प्रमुख भोजपुर विपिन चैधरी ने बुद्ववार को विधिवत रूप से अपने रालोद कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विपिन चैधरी ने कहा कि वह इस क्षेत्र के लिए कोई नया चेहरा नही है। उनके पिता मोदीनगर विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे है ओर लोगों की सेवा के लिए हमेशाा अग्रणी रहकर कार्य करना उनकी जीवन शैली है। विपिन ने कहा कि उनका मकसद है कि आमजन से जुड़ी अनेक समस्याओं से जुझ रहे लोगों की वह क्षेत्र में रहकर सेवा कर सकें। इस अवसर पर उनके पिता व पूर्व विधायक मास्टर राजपाल सिंह, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, रणबीर दहिया, कपिल चैधरी, अमित चिपयाना, रामपाल सिंह, आलोक चैधरी, ओम प्रकाश चैधरी गदाना, प्रदीप पतला, अमित नेहरा,सत्येंद्र तोमर, अजीत सिंह, ललित सेन, राम भरोसे लाल मौर्य, योगेंद्र पतला, अनुराग प्रधान, संजीव त्यागी, सुशील पोटी खंजरपुर, धर्मेंद्र चुड़ियाला, सुभाष चुड़ियाला, इंद्रपाल प्रधान सैदपुर, डब्बू चुड़ियाला, पप्पी नेहरा, मगन वीर शाहजहांपुर, आलोक सिंह, इकबाल गदाना, संजीव विद्यापुर, मास्टर ओमपाल विद्यापुर, सुबोध प्रधान खंजरपुर, बिट्टू खंजरपुर, कंटू खंजरपुर, गुलशन चैधरी, योगेश चैधरी, लोकेंद्र खंजरपुर, कपिल फफराना, संजू प्रधान, रईस चैधरी प्रधान नाहली, आकिल चैधरी, सतीश चैधरी आदि मौजूद रहे।
