मोदीनगर। गंगनहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है।
निवाड़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सोनिया विहार रेगूलेटर से आगे एक युवक का शव नहर में पानी में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र 35 साल के आसपास और शव चार दिन पुराना है। उन्होने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *