मोदीनगर। रालोद नेताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चैधरी की लखीमपुर खीरी में एक अरदास में जाते समय बरेली में पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। इस बाबत रालोद नेताओं ने एसडीएम आदित्य प्रजापति को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई है।
रालोद नेताओं को कहना है कि किसानों की श्रद्धांजलि सभा में सभी को जाने का हक है। हम सभी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय की घोर निंदा करते हैं। और अपने नेता जयंत  चैधरी की तुरंत रिहाई की मांग करते हैं। ज्ञापन देने वालों में चैधरी अरुण दहिया, रामभरोसे लाल मोर्य,  सतेंद्र  तोमर, रणवीर दहिया, आलोक चैधरी, वरुण दहिया, नवलकिशोर त्यागी, अजीत सिंह, उधम सिंह नेहरा, दीपक, अनिल, विक्की वर्मा, बाबी प्रजापति, योगेंद्र पतला, आलोक खंजरपुर आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *