गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह महिला से चेन लूटकर भाग रही महिला को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई महिला तीन दिन के अंदर तीन चेन लूट की घटना को अंजाम दे चुकी है। साहिबाबाद निवासी कुसूम सोनी मंगलवार सुबह मंगलगवार सुबह गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया सीकरी देवी मंदिर में प्रसास चढ़ाने के लिए आई। जैसे ही मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर मंदिर से बाहर निकली तो इसी बीच एक महिला ने कुसूम सोनी के गले से सोने की चेन लूट ली। कुसूम सोनी ने चेन लूटकर भागने वाली महिला का पीछा करना श्ुारू कर दिया। महिला ने उसे दो सौ मीटर तक पीछा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई महिला ने तीन दिन पहले गांव पैंगा निवासी रीतू से सोने की चेन लूटी थी। थानाप्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलास कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *