मोदीनगर। एक महिला आर्किटेक व उसके पति को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला प्रकाश मंे आया है। इतना ही नहीं दंबगों ने फोन छीनकर खाते से पैसे ट्रांसफर भी करने का प्रयास किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।
नोएड़ा के सेक्टर 137 निवासी विधि अग्रवाल आर्किटेक हैं। उनके पास कुछ दिन पहले मोदीनगर की बैंक कालोनी निवासी दीपक गर्ग का फोन आया। उन्होंने विधि अग्रवाल को अपने यहां इंटीरियर डिजाईन का ठेका दिया। 16 अगस्त को यहां काम भी शुरू हो गया। एक महीने बाद 17 सितंबर को दीपक गर्ग ने उन्हें अपने घर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही विधि व मानवेंद्र उनके घर पहुंचे तो दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कमरे का दरवाज भी अंदर से बंद कर लिया। उनके हाथ-पैर बांधकर मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं, मोबाइल से अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करने के लिए उनपर दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। शुक्रवार को सीओ सुनील कुमार सिंह के आदेश पर बैंक कालोनी स्थित नारायण भवन निवासी दीपक गर्ग व प्रदीप गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
