मोदीनगर। थाना परिसर में ग्राम सुरक्षा समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान, पूर्व प्रधान व बीट कांस्टेबल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
दीपावली व अन्य पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को थाना परिसर में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी (अपराध) मुकेश शर्मा ने बताया कि समय समय पर समितियों के सदस्यों के साथ पुलिस बैठक करती है, जिसके अंतर्गत समिति में नए सदस्यों को जोड़ा जाता है। मुकेश कुमार व एसएसआई हिंदवीर सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान सीओ ने कहा कि त्योहार शुरू हो गए हैं, ऐसे में गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है। इसलिए समिति के सदस्यों को गांवों में अलर्ट रहना होगा। हर छोटी से छोटी घटना की जानकारी तुरन्त थाना प्रभारी व बीट कांस्टेबल को दी जाए।
