मोदीनगर। एमएम पीजी कालिज के महिला प्रकोष्ठ शक्ति वाटिका के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरित पोस्टर प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ0 प्रदीप कुमार गर्ग ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मधुबनी पेंटिंग के द्वारा जटायु प्रसंग, पादुका दान, लक्षमण रेखा, राम रावण युद्ध, हनुमान श्रीराम मिलन आदि का पोस्टर प्रदर्शन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ0 वन्दना शर्मा, निर्णायक मंडल में डॉ0 बीसी पाण्डेय, डॉ0 विवेकशील, व डॉ0 मयंक मोहन रहे। डॉ0 डीके अग्रवाल, डॉ0 एमक्यू अंसारी, डॉ0 राजपाल त्यागी, डॉ0 प्राची अग्रवाल, डॉ0 दीपशिखा, डॉ0 पूनम चैधरी, डॉ0 अमर सिह कश्यप, डॉ0 योगेन्द्र सक्सैना, डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 मोना नागपाल, शालिनी गुप्ता, डॉ0 नीतू सिंह, डॉ0 गीतांजली, डॉ0 कोमल गुप्ता व रिचा यादव आदि शिक्षक मौजूद रहें। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
