मोदीनगर। स्वः नरेश त्यागी के पैतृक गांव सारा में उनकी प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें हजारों लोगों ने शिरक्त कर उनके चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित करते हुये याद किया।
बताते चले कि करीब एक वर्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के साले नरेश त्यागी की गाजियाबाद स्थित पार्क में मॉर्निंग वॉक करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सारा में उनकी प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। जिसमें सभी दलों के गणमान्य व्यक्तिों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच, पूर्व विधायक पं0 सुदेश शर्मा, पूर्व विधायक प्रशांत चैधरी, पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा, ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, चेयरमैन अशोक महेश्वरी व मोदीनगर मुरादनगर के सभी समाज के गणमान्य व्यक्त उपस्थित रहे। नरेश त्यागी के पुत्र अभिषेक त्यागी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ0 अरुण त्यागी, नवीन त्यागी, श्री ओम त्यागी, सत्य प्रकाश शर्मा, संतोष त्यागी, सीताराम, राजीव, अजय मेहरा आदि लोग भी उपस्थित रहे।
