मोदीनगर। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को 110 ग्राम अल्परोजोलम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसआई हिन्दवीर सिंह ने बताया पुलिस क्षेत्र में अवैध नशीला पदार्थ बिक्री के विरुद्ध अभियान चला रही है। पुलिस ने अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर सिखेड़ा रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम चतर सिंह निवासी अम्बेडकर कालोनी थाना मोदीनगर बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *