
मोदीनगर :मोदीनगर की श्रीनगर कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार शर्मा के बैंक के दो अलग-अलग खातों से 32 लाख रुपये की रकम साफ करने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार सुबह से बैंक के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर रकम वापस नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। आंदोलन के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम की स्थिति रही। मोदीनगर की श्रीनगर कालोनी के डा. एसके शर्मा चिकित्सक है। उनका शहर के एक बैंक में खाता है। उनके मुताबिक, 17 से 19 फरवरी के बीच उनके खाते से 32 लाख की रकम डेबिट हो गई। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रकम डेबिट होने का पता चला तो उन्होंने बैंक में शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले थाने में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन अब तक यह पता नहीं चला कि रकम किसके द्वारा निकाली गई है। तीन दिन बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को चिकित्सक ने बैंक के बाहर धरना शुरू कर दिया। दरी बिछाकर बड़ी संख्या में लोग धरने में शामिल रहे। डा. एसके शर्मा का कहना है कि अभी तक मामले में बैंक अधिकारियों व पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ है कि मामले में ढिलाई बरती जा रही है। इतनी रकम खाते से निकाली गई और बैंक अधिकारियों को पता नहीं चला। ऐसे में कहीं ना कहीं इसमें बैंक अधिकारियों की भूमिका भी संदेह में है। पूर्व विधायक ने कहा कि इस तरह चिकित्सक के खाते से रकम निकलना बैंक अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। चिकित्सक की रकम लौटाई जाए। साथ ही रकम निकालने वाले आरोपितों पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रकरण में एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
Protest outside the bank in case of withdrawal of Rs 32 lakh from the account
Modinagar: Angry people started an indefinite strike outside the bank from Monday morning due to no action being taken in the case of Dr. Shravan Kumar Sharma, a doctor resident of Srinagar Colony of the city, clearing the amount of Rs 32 lakh from two different bank accounts. The agitators warned that if the money was not returned, an all-out battle would be fought. There was a traffic jam on the Delhi-Meerut road during the movement. Dr. SK Sharma of Srinagar Colony of Modinagar is a doctor. He has an account in a bank in the city. According to him, between February 17 and 19, an amount of Rs 32 lakh was debited from his account. He had no knowledge about this. When he came to know that the amount was debited, he complained to the bank, but no action was taken. A complaint letter was also given in the police station three days ago, but till now it is not known by whom the amount has been withdrawn. When no action was taken even after three days, the doctor started a protest outside the bank on Monday. A large number of people participated in the protest by spreading carpets. Dr. SK Sharma says that till now the bank officials and police have not taken any action in the matter. It is clear that laxity is being maintained in the matter. This much amount was withdrawn from the account and the bank officials were not aware of it. In such a situation, the role of bank officials is also in doubt. The former MLA said that such withdrawal of money from the doctor’s account shows the negligence of the bank officials. The doctor’s money should be returned. Also, action should be taken against the accused who withdrew the money. In this case, ACP Modinagar Bhaskar Verma says that on the basis of the complaint, the police is engaged in investigation. Help of cyber cell is also being taken. The incident will be exposed soon.

