मोदीनगर। डॉ0 केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज  में आजादी के अमृत महोत्सव एवं चोरी चोरा शताब्दी समारोह के अनुक्रम में महान दार्शनिक, विद्वान, सफल राजनेता मोहनदास करमचंद गांधी एंव देश के द्वितीय प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा इमानदारी व सच्चाई की प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त स्टाॅफ एवं आगंतुकों ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र अग्रवाल ने दोनों ही विभूतियों के व्यक्तित्व  व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शरद कुमार बाजपेई ने उनके दार्शनिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। काॅलेज के एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर ने बताया कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाए जाने के अनुक्रम में पूरे देश में राष्ट्रीय नायको एवं स्वाधीनता संग्राम में योगदान देने वाले देशभक्तों के गौरवशाली इतिहास के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के अनुक्रम में यह आयोजन किए जा रहे हैं। इससे पूर्व विद्यालय के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित बैनर के साथ प्रभात फेरी का आयोजन कर लोगों को राष्ट्रीय चेतना जागृत करने हेतु प्रेरित किया। प्रभात फेरी विद्यालय से चलकर तरंग रोड सत्य नगर, गुरुद्वारा रोड, आदर्श नगर, सोंदा रोड होते हुए विद्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारी  आरके सिंह,  मेजर टीपी सिंह,  दिनेश  बालियान,  योगेश चंद शर्मा,  राधेश्याम अग्रवाल, नीतू चैधरी, संजीव चैधरी,  बृजभूषण त्यागी,  महानंद सिंह, राजीव जांगिड़, राजीव सिंह, बलराम सिंह,  सुशील, गौरव त्यागी, सुधीर शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *