मोदीनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा बूथ संपर्क अभियान कार्यक्रम सभी बूथों पर आयोजित किया गया। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों संबंधित पत्रांक सभी बूथों पर घर-घर पहुंचाए गए।
पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, नगर मंडल प्रभारी अमित त्यागी, डॉ0 पवन सिंघल, नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व  नवीन जायसवाल,  सुभाष सांगवान, देव नागर, संजय भदौला, शक्ति केन्द्र संयोजक डॉ0 आशा राम गुप्ता, बूथ अध्यक्षों निशा जायसवाल, डॉ0 कर्णवीर सैनी, रामकिशन शर्मा, सुमित सिंघल आदि कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 14 के बूथ 174 में घर-घर जनसम्पर्क किया गया, और आम जनमानस को केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *