मोदीनगर। गतदिनों किसान सम्मेलन में लखनऊ जाते समय दुर्घटना में घायल किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चैधरी डायमंड का हालचाल जानने पंहुचे मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने घायल डायमंड को सांत्वना दी।
बताते चले कि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र डायमंड लखनऊ जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गयें थे। उनका हालचाल जानने के लिए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर सिंह उनके आवास पर पंहुचे। इसके साथ ही उन्होंने पारुल त्यागी,संजय त्यागी, अभिलाष गुप्ता का भी हालचाल जाना ओर सभी की कुशलक्षेम पूछ स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उनके साथ किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सत्येंद्र तुगाना,  अमित त्यागी, जितेंद्र चितोड़ा,  यतेंद्र नागर, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *