मोदीनगर। युवा उधोग व्यापार मंडल से जुड़ें वरिष्ठ व्यापारी नेता निर्दाेंष खटाना के नेतृत्व में सोमवार को गुरुद्वारा रोड मोदीनगर पर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया।
निर्दाेंष खटाना ने बताया कि शिविर में करीब 500 से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन का लाभ लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में जल्दी की पुनः एक ओर शिविर का आयोजन किया जायेंगा। कार्यक्रम में उन्होंने शिव अग्रवाल, सभासद बलराज सिंह गोविंद गुप्ता, विनय गुप्ता, महेश चंद, हनी जैन, सचिन शर्मा, रिंकू कुमार व डॉक्टरों की टीम पूजा मलिक, कोमल, मोनू, रीना, अलका का आभार प्रकट किया।
