मोदीनगर। निष्काम सेवक जत्था द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित करते हुए एक विशाल टीकाकरण महोत्सव का आयोजन 27 सितम्बर को कम्यूनिटी सेंटर गोविन्दपुरी में किया जायेगा। जिसमें 18 वर्ष व उससे अधिक आयु के सभी लोगों को कोविशील्ङ वैक्सीन की पहली व दूसरी दोनों डोज लगायी जायेगी।
निष्काम संस्था के अध्यक्ष जसमीत सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से सुरक्षित रहनें के लिए अपने व अपने परिवार के सदस्यों का वैक्सीनेशन जरूर करायें। जसमीत सिंह के अनुसार वैकसीनेशन करानें वालें इच्छुक व्यक्ति निष्काम संस्था के हेल्पलाइन नम्बर 9258147777 एवं 9258799060 पर संपर्क कर टोकन प्राप्त कर सकतें हैं।
