मोदीनगर। करीब 25 दिनों से पीने के पानी की समस्या से जुझ रहे लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर शीघ्र ही समस्या का समधान ना किए जाने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है।
बताते चले कि देवेन्द्रपुरी काॅलोनी में गत 25 दिनों से पानी की आपर्ति बंद है। जिसके कारण काॅलोनीवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अनेकों बार शिकायत करने के बाबजूद पालिका अधिकारियों के सिर जूं नही रेंग रही है। इससे क्षुब्ध होकर रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता राकेश ढाका के नेतृत्व में टंकी वाले पार्क में सैकड़ों कालोनीवासियों ने एकजुट हो नगर पालिका परिषद व नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान न होने पर आंदोलन के उग्र होने की चेतावनी दी। इस अवसर पर दया शंकर पांडे, हुकम चंद शर्मा, अनुज सिरोही, मोनू कौशिक, दीपक कंडारी, संजु यादव, मुकेश शर्मा, अरुण प्रताप सिंह, देवेंदर चैधरी, प्रवीन कुशवाहा, शीशपाल चैधरी, प्रवीण उपाध्याय, अजीत कुमार एडवोकेट, माम चंद शर्मा, रिंकू चैधरी आदि मौजूद रहें।
