मोदीनगर। गांव सीकरीखुर्द एवं संजीवनी इस्टेट में एनवायरमेंट क्लब गाजियाबाद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व समन्वयक विशाल राजपूत ने बताया कि इस दौरान क्लब के नवनियुक्त समन्वयक आकाश आर्य के निर्देशन में जामुन के वृक्ष लगाए गए। वृक्ष लगाने के दौरान उपस्थित रहे मुल्तानी मल मोदी महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ0 अमर सिंह कश्यपने वृक्षारोपण के महत्व और विशेषकर जामुन के वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान क्लब की ओर से सोनू प्रजापति, निखिल कुमार, मयंक सोनी, हिमांशु आर्य, आकाश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *