मोदीनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला कार्यकारणी सदस्य व युवा दिलों की धड़कन के नाम से अपनी पहचान बना रहे पुष्पेन्द्र रावत इन दिनों सरकार की उपलब्धियों को लेकर गांव गांव पंहुच रहे है। जिसके क्रम में जंहा वह ग्राम पंचायत प्रधानों को सम्मानित कर रहे है, वही ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर सरकार की अब तक की योजनाओं व उपलब्धियों को भी साझा उनके साथ कर रहे है।
रविवार को पुष्पेन्द्र रावत ने अपनी टीम के साथ विधानसभा क्षेत्र मोदीनगर की ग्राम पंचायत मुरादाबाद में पहुंचकर नवनिर्वाचित प्रधान अश्विनी कुमार को सम्मानित करते हुए ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियांवित योजनाओं को भी उनके साथ साझा किया। रावत ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों व महिलाओं सहित बच्चों, बेटियों के उत्थान के लिए जो योजनाएं लागू की गई है उसका शतप्रतिशत लाभ हो रहा है। इस दौरान पुष्पेन्द्र प्रधान मुरादाबाद, सुनील सैदपुर, प्रशांत भदोला, विकास पलोता, गौरव राठी, पंकज पलोता, चंदन विधापुर, धर्मवीर मुरादाबाद, अरुण, महेर चंद, रजनीश मुरादाबाद, वेदांशु चैधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *