मोदीनगर देहात मंडल में सैक्टर 5 ,6 पर भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष श्रद्धेय श्री पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंडित जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले में उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, किसान मोर्चा जिला मंत्री संजय त्यागी, मंडल अध्यक्ष विपिन त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण त्यागी, दोनो सेक्टरों के संयोजक रजनीश त्यागी, मंगेश्वर निषाद बूथ अध्यक्ष आशीष,रामकुमार, दिनेश त्यागी, प्रमोद शर्मा, ओमपाल, नीटू कश्यप, राजू जाटव, प्रेमचंद के साथ पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।