मोदीनगर। तिबडा रोड बाग कॉलोनी के वार्ड 11 में कूड़े का ढेर पांच दिन से पड़ा हुआ है। सत्तारूढ दल की सभासद निशा जायसवाल के समक्ष भी कालोनीवासी कूडे की समस्या से निजात दिलाने की कई बार मांग कर चुके है। उसके बावजूद समस्या का समाधान नही हो पाया है।
कूडे के ढेर के चलते कॉलोनी के लोगो के बीच डेंगू और मलेरिया की बीमारी फैलने की आंशका बन गयी है। नगर पालिका व जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुयें कालोनी के लोगांे ने कूडे के ढेर के समक्ष प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुधीर चैधरी व पूर्व भाजपा के सभासद राजकुमार गांधी ने कालोनीवासियो की इन समस्याओं को लेकर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये। साथ ही अपनी ही सत्ता के जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी किये जाने के आरोप लगाकर उनके खिलाफ पार्टी नेताओं से कार्यवाही की मांग उठाई।