मोदीनगर। विधानसभा क्षेत्र के गांव सौंदा स्थित पंचायत घर में एक नीजी अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।
मोदीनगर की विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वयं विधायक द्वारा सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। चिकित्सक डॉ0 गुलजार, डॉ0 उर्वशी व उनकी टीम में शामिल पूनम, शिखा, रूबी, नंदलाल, अंकित आदि ने मरीजों के रक्तचाप, मधुमेह, वायरल बुखार के अलावा सामान्य रोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। विधायक ने कहा कि उनका अस्पताल समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित कर मानवता की सेवा कर रहा है और मानवता का यह कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा। तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क दवाइयां एवं पोषण किट का वितरण किया। इस अवसर पर मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, मास्टर गुन्नू त्यागी, ग्राम प्रधान रजनीश त्यागी, सोहनलाल शर्मा, मुकेश त्यागी, राजकुमार वर्मा, सचिन सिवाच, अखिल त्यागी, टीटू त्यागी, बबलू त्यागी व कालू त्यागी आदि लोग मौजूद रहें।
