मोदीनगर। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में ग्रैंड मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अनीता जैन व पास्ट चेयरमैन प्रीति गुगलानी के द्वारा किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में हरियाणा के स्पोर्ट्स मंत्री संदीप सिंह ने शिरैत की।
क्लब की अध्यक्षा रेनू मित्तल ने बताया कि क्लब की आईएस ओ व स्पोर्ट्स टीचर आशा बंसल द्वारा बच्चों की तैयारी कराई गई व मोदीनगर के 2 बच्चों हर्ष त्यागी व राहुल ने 400 मीटर की रेस में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर मोदीनगर का नाम रोशन किया। इस अवसर पर क्लब की सचिव रजनी नौटियाल द्वारा अपने डांस क्लास के बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। क्लब की सीनियर साथी डॉ0 रीता बख्शी व स्वाति गुप्ता द्वारा बच्चों का हौसलावर्धन किया गया।
