मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां स्थित एक फार्म हाउस पर शुक्रवार रात को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पैरा ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियो व कोच को सम्मानित किया गया।
बता दे कि टोक्यो में समपन हुआ पैरा ओलम्पिक में 70 खिलाड़ियो व अन्य स्टॉफ ने हिस्सा लिया था। चार खिलाड़ी व एक कोच मोदीनगर निवासी है। पैरा ओलम्पिक में भाग लेने वाले मोदीनगर के खिलाड़ी कोई पदक नहीं जीत पाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वां जन्मदिन पर शुक्रवार रात को गांव सीकरी कलां स्थित एक फार्म हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पैरा ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी सिमरन शर्मा, रंजीत भाटी के अलावा कोच विपिन कसाना, पालीवाल व भारतीय पैराओलंपिक कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी सिंह को सम्मानित किया गया। कथावाचक अरविंद ओझा ने खिलिाड़यों को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा नेता पवन सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया था। इस अवसर पर योगेंद्र भाटी, जोनू धामा, मोनू धामा, समीर खान, अवि चैधरी, तरुण आर्या, अतुल सैनी आदि खिलाडी मौजूद रहे।
