मोदीनगर। आवारा कुत्तों का आंतक चरम पर है। आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन दिया। आवारा कुत्ते दुपहिया वाहन वालों पर भी हमला बोल देते हैं। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। कुत्तों के कारण गंदगी फैली रहती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में प्रशासन से इन आवारा कुत्तों को पकड़कर आमजन को निजात दिलाने का आग्रह किया गया है। रालोद नेता अरुण दहिया, मनोज दहिया, नवल किशोर शर्मा, प्रतीत, नेहा आदि ने एसडीएम आदित्य प्रजापति को संबोधित ज्ञापन सौप ज्ञापन में कुत्तों के आतंक से निजात दिलायें जानें की मांग की है। इसके अलावा क्षेत्र की अधिकांश सड़क जर्जर हालात में पहुंच गई है। आगामी अक्टूबर में गन्ना मिल चलना शुरू हो जाएगा। जर्जर सड़क के चलते किसान बुग्गी व ट्रैक्टर से गन्ना डालना में दिक्कत होगी। उन्होने अपर आयुक्त मेरठ मंड़ल से जल्द सड़क ठीक कराने की मांग की है। इस मौेके पर नगर अध्यक्ष ललित सैन, अनिल, दीपक, सतपाल सिंह व कुवर पाल आदि किसान मौजूद थे।
