मोदीनगर। बागपत लोकसभा सांसद डॉ0 सत्यपाल सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद वैशाली के नेतृत्व में ग्राम सारा में गरीब बच्चों को फल व कॉपी पेंसिल का वितरण कर व वृद्धा आश्रम में वृद्धों को शॉल भेंट कर सादगी के साथ मनाया गया। सांसद डॉ0 सत्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कहा कि किसी भी देश की तरक्की तभी संभव है, जब उस देश में बच्चों का विकास पूरी तरह से हो सके। जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा एवं समर्पण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद वैशाली ने बताया कि मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में अनुसूचित मोर्चा द्वारा तीन दिनों तक गरीब बच्चों में फल व कॉपी पेंसिल का वितरण किया जाएगा। जन्म दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में क्षेत्रीय विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण वीर सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र चितौड़ा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चैधरी, पवन सोम, वीरेंद्र यादव, नितिन मित्तल, दीपक कर्दम, अमर जाटव, डॉ0 महेश वैद्य, अंकुर शर्मा, हरीश शर्मा, मयंक शर्मा, सचिन विश्नोई, अनिल सैन, सुभाष सागवान, संजय चैधरी आदि मौजूद रहें।