
मोदीनगर : श्रीनगर कॉलोनी निवासी डॉ. एसके शर्मा के दो खातों से 32 लाख रुपये निकालने के मामले में उज्जीवन बैंक के बाहर शुरू अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी रकम वापस होने तक धरना जारी रहने की चेतावनी दे चुके हैं। मोदीनगर की श्रीनगर कालोनी में रहते हैं। उनके खाते से 17 से 19 फरवरी के बीच 32 लाख की रकम डेबिट हो गई। लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बैंक व थाने में शिकायत दी। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डा. एसके शर्मा का कहना है कि मामले में अधिकारी गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। इतनी बड़ी रकम एक साथ निकलने से यह तो साफ है कि किसी ना किसी बैंककर्मी की भूमिका इसमें रही है। उनके मुताबिक, बेटी की शादी के लिए वे रुपये बैंक में जमा कर रहे थे। अब रुपये निकलने से उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। धरनास्थल पर बुधवार को भी पुलिस पहुंचीं और उन्हें समझाने की कोशिश की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की टीम मामले में जुटी है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
Strike continues on third day in case of withdrawal of Rs 32 lakh from accounts
Modinagar : The indefinite protest started outside Ujjivan Bank in connection with the withdrawal of Rs 32 lakh from two accounts of Dr. SK Sharma, resident of Srinagar Colony, continued for the third day. The agitators have warned that the protest will continue until the money is returned. Lives in Srinagar Colony of Modinagar. An amount of Rs 32 lakh was debited from his account between 17 and 19 February. But he had no information about this. He complained to the bank and the police station. But no concrete action has been taken till now. Dr. SK Sharma says that the officials are not taking the matter seriously. With such a huge amount being withdrawn at once, it is clear that some bank employee has played a role in it. According to him, he was depositing money in the bank for his daughter’s marriage. Now due to withdrawal of money, a big problem has arisen in front of them. Police also reached the protest site on Wednesday and tried to pacify them. ACP Modinagar Bhaskar Verma said that a case has been registered. Cyber cell team is engaged in the case. The incident will be exposed soon.
