मोदीनगर।  रेल की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनों के शवों का पचनामा भर पोस्टमार्डम के लिए भे दिया है।
जुगनू पुत्र रामचंद्र यादव व मोंटू पुत्र देवनाथ निवासी टकईपुर बधुवाकला नपद सुल्तानपुर हाल निवासी थानान्तर्गत फफराना रोड दोनों किराए के मकान में रहकर मेहनत मदूरी का काम करते थे। रविवार की रात्री करीब 2. 25 बजे दोनों लोग उमेश पार्क के निकट ट्रेन की चपेट में आ गयें ओर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें कि दोनों युवक मोदीनगर में मजदूरी का कार्य किया करते थे, देर रात जब दोनों अपने घर नहीं पहुंचे तो घर वालों को चिंता हुई। घरवालों ने चिंता होने पर पुलिस को तहरीर दे गुमशुदगी दर्ज करायें जाने की मांग की थी। देर रात्री पुलिस को ब घटना की सूचना मिली तो परिजनों को बताया गया। परिजनों ने दोनों की पहचान जुगनू व मोंटू के रूप में की। पुलिस फिर भी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *