शिक्षक दिवस के अवसर पर गिन्नी देवी मोदी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति हवन का आयोजन किया गया। महाविद्यालय ने आज अपने 38 वर्ष पूरे किए हैं। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षण और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। विशेष उपस्थिति महाविद्यालय के सचिव श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी की रही। हवन के अंत में महाविद्यालय के सचिव श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी ने समस्त कर्मचारीगणों पर पुष्प वर्षा करके उन्हें आशीर्वाद से आच्छादित किया। आज ही के दिन शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के सौजन्य से साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद के आई एम ई, में उच्च शिक्षा से संबंधित 74 आचार्यों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया । इसमें गिन्नी देवी मोदी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मीनू अग्रवाल सहित तीन अन्य शिक्षकाओं डॉक्टर ऋषिका पांडे चित्रकला विभाग, डॉक्टर सारिका पांडे शारीरिक शिक्षा विभाग तथा श्रीमती नूतन सिंह राजनीति विज्ञान विभाग को प्रमाण पत्र तथा शाँल ओढा कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन आई एम एम ई, साहिवाबाद के सभागार में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा , विशिष्ट अतिथि जिला मजिस्ट्रेट श्री विपिन तिवारी तथा विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर राकेश सोनी थे। यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
