मोदीनगर। भगवान श्री कृष्ण की छठी के अवसर माताओं व बहनों ने अपने लड्डू गोपाल को विधि विद्वान के साथ पूजा अर्चना कर छठी माता की पूजा की और प्रसाद का वितरण किया।
वीवीआइपी ऐड्रेसेस राजनगर गाजियाबाद मंदिर समिति के तत्वाधान में भगवान श्री कृष्ण की छठी के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा छठी मैया की पूजा अर्चना की गई। भगवान लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर कुसुम सिद्धू, मंजू त्यागी, वीना शर्मा, प्रीती त्यागी, दीपा त्यागी, प्रिया वासने, पारुल मित्तल, दीप्ति गोयल, मुक्ता गोयल, नेहा त्यागी, अंजू गर्ग , भावना त्यागी, सूची गर्ग, ज्योति गोयल, सुषमा शर्मा, प्रिया जिंदल, नीलम जैन आदि मौजूद रहें। मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश जैन (जैन शिकंजी) ने बताया मंदिर समिति व सोसाइटी के भक्तजनों द्वारा कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया गया। हजारों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
