मोदीनगर। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था उत्थान फाउंडेशन ने  कोविड-2019 के कारण स्थगित चल रही अपनी प्रख्यात अक्षत आहार योजना को अग्रवाल क्लॉथ स्टोर, मोदीनगर से पुनः शुरू किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत पांच रुपए में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का वितरण 300 लोगों को किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल क्लॉथ स्टोर के स्वामी नरेश अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी ने सयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में गांव सीकरीकला के प्रधान सुरमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा गीता कौशिक, रोटरी अध्यक्ष .भानु गुप्ता, उपासना गुप्ता, दीपक ग्रोवर सचिन विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल रहें। संस्थापक सचिव डॉ0 सोनिका जैन, महिला नगर प्रभारी प्रियालता भरद्वाज व राजेश अरोड़ा ने सभी अतिथियों का स्माल्यार्पण व पटका पहनाकर स्वागत किया। अक्षत आहार के साथ-साथ शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर संस्था की शिक्षक सदस्यों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य संयोजिका सुनीता शर्मा, आशा बंसल, दीप्ति सिंघल, नीतू त्यागी आदि प्रमुख रहे।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुनीता शर्मा ने उपस्थित व्यक्तिों को पिंक स्क्वेर प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इस दौरान अनिल भार्गव, सुनीत जैन,  रजनी मित्तल, शशि ढींगरा, छमा गुप्ता, अनुराग तिवारी, डीके ढींगरा, गजाला बारी, सौम्या जैन, मोहित शर्मा, रिंकी बंसल आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *