मोदीनगर। छेड़खानी के विरोध में युवती के भाई को पीटने के मामले में चैकी प्रभारी पर आरोपितों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया गया है। घटना को तीन दिन बीतने केे बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परेशान युवती रविवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। वहां पूरी बात कोतवाल  मुनेंद्र सिंह को बताई। कोतवाल ने तत्काल चौकी प्रभारी को फोन कर मामले में कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
बताते चले कि करीब तीन दिन पहले एक कालोनी निवासी युवती निवाड़ी रोड पर गोल गप्पे खा रही थीं। इस बीच कार सवार कुछ आरोपित वहां आए और उन पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। इस पर युवती ने फोन कर अपने भाई को वहां बुला लिया। उन्होंने वहां आकर आरोपितों का विरोध किया तो आरोपियों ने कार से लाठी डंडे निकालकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस बीच आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले में युवती की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन, अभी तक एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती का आरोप है कि चैकी प्रभारी ने आरोपितों से सांठगांठ कर ली है।  वहीं मामले में कोतवाल मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपितों की भूमिका की जांच चल रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *