मोदीनगर। बसपा को छोड़कर कई लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन धाम लिया है। शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में दर्जनभर लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
शनिवार को तहसील तहसील के बैनामा दस्तावेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे रालोद के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी की मौजूदगी में बजे बसपा के वरिष्ठ नेता राकेश उपाध्याय व तेजवीर सिंह गुड्डू, अरुण दहिया, अशोक त्यागी, बिल्लू ठाकुर, नरेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा आदि दर्जनभर लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की है। धर्मेंद्र राठी ने सभी को जिला कार्यकारिणी में स्थान देते हुए कहा कि उम्म्ीद है कि जो लोग आज रालोद में शािमल हुए है वह पार्टी की नितियों को जनजन तक पंहुचाकर रालोद के मुखिया जयंत चैधरी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अजीत खंजरपुर, रणबीर दहिया, जगत सिंह दोसा, सत्येंद्र तोमर, तेजवीर सिंह गुड्डू, रणवीर सिंह दहिया आदि मौजूद रहें।
