मोदीनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव का यंहा कार्यकर्ता ने बिजौर जाते हुये दोनों पदाधिकारियों का विभिन स्थानो पर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह में बोलते हुए प्रदेश सचिव व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमेश प्रजापति ने कहा 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेश में हर वर्ग को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेंगे। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्णा रोहिल्ला ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।  स्वागत करने वालो में अशोक कुमार जाटव, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, जीतू कुमार, अजय कुमार, हरपाल चाचा, बॉबी कुमार, धारा भाई, अरविंद कुमार, जयवीर, राजू पाल, कुंडा, आशीष पाल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *