आज दिनांक 04/09/ 2021 को गिन्नी देवी मोदी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता हेतु की जाने वाली गतिविधियों एवं इसके प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी विभाग प्रतिभागी रहे। 87 प्रतिभागियों ने स्लोगन बनाए। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर मीनू अग्रवाल की देखरेख में हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ ऋषिका पांडे, डॉक्टर सारिका पांडे और श्रीमती नूतन सिंह का विशेष सहयोग रहा।
सभी स्लोगनों में से 10 उत्कृष्ट प्रविष्टियों को मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, नंद ग्राम गाजियाबाद प्रेषित किया गया है। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय गाजियाबाद जिले के सभी महाविद्यालयों में उत्कृष्ट प्रविष्टियों को संकलित करने का कार्य कर रहा है।
हमारे महाविद्यालय की प्रविष्टियों में मुस्कान, रितिका, आयुषी, साक्षी, दीपांशी, सलमा, अवनी, स्वाति,आयशा आदि की प्रविष्टियां प्रशंसनीय रहीं। छात्राओं द्वारा बनाए गए स्लोगनों से इस नई पीढ़ी की सोच उनकी जागरूकता तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को भलीभांति समझा जा सकता है।
