मोदीनगर। पूर्व पालिका सभासद दीपक वत्स के कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कपिल मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह के अवसर पर दीपक वत्स ने कहा कि शाहीन बाग की घटना में मारे गए पीडित पक्ष के लोगों की कपिल मिश्रा ने काफी मदद की। भाजपा के बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक लोकेश डोढी ने कहा कि हमको युग पुरुष नरेंद्र मोदी व भयमुक्त व उत्तम प्रदेश देने वाले योगी का सहयोग करके ही धर्म की रक्षा की जा सकती है। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर युवाओ ने कपिल मिश्रा के साथ चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मयंक शर्मा, उमेश शर्मा, राकेश शर्मा, विकास पलौता, योगेंद्र चैहान, विरेंद्र सिंह, डाॅ0 विनोद शर्मा, देवेंद्र सिशोदिया, ग्राम प्रधान पति अबूपुर कृष्णवीर जून, मनवीर लांबा, पवन भारद्वाज, देवेश भारद्वाज, चेतन पंडित, हनी पंडित, कल्लू चैधरी, आदेश शर्मा व नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
