मोदीनगर। ज्ञान दीप हाॅयर सैकंड्री स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को स्कूल प्रबंधकों ने सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गोविन्दपुरी स्थित ज्ञान दीप हाॅयर सैकंड्री स्कूल की कक्षा दसवीं के छात्र- छात्राओं जागृति अरोड़ा, मोन्टी, कुमकुम, निखिल राठी, पलक शर्मा, पलक आनन्द आदि द्वारा उच्च अंक प्राप्त किए जाने पर स्कूल प्रबंधक श्रीमति ऊषा ठाकुर ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएल अरोड़ा, कविता, रेनू, अन्नू अग्रवाल आदि मौजूद रहें।
