मोदीनगर। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर  भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश में लगातार बढती हुई महगाई, बेरोजगारी, खराब होती कानून व्यवस्था व किसानों के मुद्दों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी भोजपुर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेत्तृत्व में 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर  भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के अन्तर्गत कांग्रेस जनों, महिलाओं कांग्रेस, युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा पैट्रोल के दाम कम करो, डीजल के दाम कम करों,
विशाल पैदल मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव व वरिष्ठ अतिथि के रूप में इंटक प्रदेश के प्रवक्ता सुरेश शर्मा व शिक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष जे0के गौड मौजूद रहें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कांग्रेसजनों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि आज भाजपा की केन्द्र व  प्रदेश सरकार लगातार बढती हुई महगाई,  देश का किसान, नौजवान, महिला, व्यापारी वर्ग इस सरकार में त्रस्त है। देश का युवा रोजगार के लिए यहां से वहां घूम रहा है, लेकिन कोई उनकी सुध लेने वाला नही है। चाहे वो महगाई का मुद्दा हो, किसान या नौजवान का मुददा हों, कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर जनता की लडाई लड़ रही है और लड़ती रहेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि मोदी व योगी सरकार से हर वर्ग परेशान है। आज देश में पट्रोल,डीजल, खाद्य् सामग्री सब मंहगी हो गई है, बिजली की दरें आसमान छू रही है। भाजपा सरकार की बढती महगाई ने गरीबों आदमी की थाली से रोटी छिनने का काम कर रही है।लेकिन यह सरकार सुनने को तैयार नही है। हम भाजपा सरकार को बता देना चाहतें हैं वो दिन दूर नही जब किसानों, नौजवानों महिलाओं को सम्मान न देने वाली भाजपा सरकार प्रदेश से क्या देश से गायब हो जायेंगी। इस अवसर पर महासचिव किसान विभाग वेस्ट प्रदेश सुनील शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओबीसी विभाग नीरज प्रजापति, अमोल वश्ष्ठि, मुनीश शर्मा, मनोज राठी, जिला महासचिव बिजेश ठाकुर, राकेश शर्मा डब्बू, देवीशरण शर्मा, आरिफ पवार, डाॅ0 जेपी सिंह, दिनेश कुमार नईम खान,योगेश शर्मा, मंजु राणा, रविन्द्र कुमारए रेखा शर्माए अनिल अरोड़ा कालेए सजय शर्मा, विजयपाल चैधरी, आशीष पे्रमी, सहित सैकडांे की संख्या में कांग्रेस मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *