मोदीनगर। शुक्रवार की देर सांय जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने ब्लाक भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी रही सुचेता सिंह को ब्लाक प्रमुख पद का विजयी प्रमाण पत्र सौंपते हुए प्रमुख बनने की बधाई दी।
बताते चले कि ब्लाक भोजपुर से प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी सुचेता सिंह के सामने निर्दलीय स्थानीय रालोद नेताओं के समर्थन से पर्चा दाखिल करने वाली प्रियंका जाटव ने शुक्रवार निर्धारित समय के दौरान ही अचानक भोजपुर ब्लाक पंहुचकर नाट्कीय तरीके से अपना पर्चा वापस ले लिया था। हालांकि, रालोद के जिलाध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने प्रियंका के रालोद प्रत्याशी होने या समर्थन दिए जाने की बात से स्पष्ट इंकार किया था। भाजपा से सुचेता सिंह ने गुरुवार को अपना नामांकन किया था। उनके बाद ही सुचेता सिंह के सामने प्रियंका जाटव ने कई रालोद नेताओं रालोद के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख, अमरजीत सिंह बिड्डी समेत तमाम रालोद नेताओं की उपस्थिती में अपना पर्चा दाखिल किया था।
शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक नाम वापसी की उम्मीद लगभग समाप्त ही हो चुकी थी, कि इसी बीच बड़े की नाट्कीय तरीके से करीब पौने तीन बजे प्रियंका भोजपुर ब्लाक पहुंची ओर सहायक निर्वाचन अधिकारी उमाकांत तिवारी के समक्ष पर्चा वापस लेने की अपील की। उन्होंने पर्चा वापसी की तमाम प्रक्रिया दस मिनट में ही पूरी कर दी। जैसे ही यह खबर भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, डॉ0 देवेंद्र शिवाच, चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, जिला कार्य समिति के सदस्य पुष्पेंद्र रावत, मनीष चैधरी, गौरव राठभ्, प्रिंस राठी आदि ने सुचेता सिंह व उनके पति आशीष चैधरी को प्रमुख बनने की बधाई दी। सुचेता ने कहा कि मुझे समर्थन करने वाला हर शख्स प्रमुख है, ये जीत मेरी नही जनमानस की जीत है। मैं तो आप सबकी सेवादार बनकर सेवा करूंगी। सुचेता सिंह इससे पहली योजना में लतीफपुर तिबड़ा गांव की प्रधान रही थी, ओर उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में रिकाॅर्ड विकास कार्य कराएं साथ ही गांव तिबड़ा को ओडीएफ में प्रथम स्थान दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की। इसके अलावा सुचेता सिंह अपने कार्यों को लेकर कई बार शासन व प्रशासनस्तर से सम्मानित हो चुकी है। इतना ही नही कई अन्य राज्य से निमंत्रण मिलने पर उन्होंने अन्य प्रदेशों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया ओर वंहा से पुरूस्कृत हांकर लौटी। सुचेता सिंह अपनी मृदुभाषिता व व्यवहार के लिए यंहा जानी जाती है, वह अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों का प्रतिनिधत्व करती है।