भाजपा द्वारा चलायें जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 वृक्ष लगाए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि हमारे भारत देश में जहां वृक्षारोपण का कार्य होता है, वही इन्हें पूजा भी जाता है। कई ऐसे वृक्ष है, जिन्हें हमारे हिंदू धर्म में ईश्वर का निवास स्थान माना जाता है, जैसे पीपल का पेड़, आंवला, बरगद आदि है। जिन वृक्ष की हम पूजा करते है वो औषधीय गुणों का भंडार भी होते हैं, जो हमारी सेहत को बरकरार रखने में मददगार सिद्ध होते है। इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय सभासद ललित त्यागी द्वारा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष स्वदेश जैन, नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अभियान प्रमुख महेश कश्यप, नवीन जायसवाल, अंकित गोयल, विमल शर्मा, अमित कराटे, सन्दीप चन्देला, हेमंत पालीवाल, जीत सिंह, गोपाल गुप्ता, आकाश शर्मा, आशीष कश्यप, नितिन रुहेला, महेश वैध, रविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।