मोदीनगर। समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति को सौंपा। जिसमें जल निगम द्धारा नगर में कराए जा रहे सीवरेज के कार्याें में बरती जा रही अनिमियताओं की जांच की मांग की है।
सपा के विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के अलावा कई संगठनों के नेता, प्रधानों व सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति से मिला।  उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बताया कि पिछले 2 साल से मोदीनगर में चल रहे सीवरेज के कार्य में हो रही भारी अनियमिता व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सीवर लाइन के निर्माण कार्य में सामग्री का मानकों के हिसाब से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। खुदाई में निकली मिट्टी चोरी से बेची जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप लाइनें बिछी भी नहीं है और कई जगह से टूट चुकी है, जिसकी वजह से जगह जगह खड्डे हो चुके हैं । ये प्रोजेक्ट कई सौ करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट है। जिसमे बड़े भ्रष्टाचार के चलते 6 महीने में ही जगह-जगह से पाइप टूटने लगे हैं। देवव्रत धामा ने आरोप लगाया कि इसमें जल निगम के अधिकारियों, भाजपा जनप्रतिनिधियों व शहर के अन्य नेताओं में बंदरबांट और सांठगांठ से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस निर्माण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। ज्ञापन में जांच के आदेश के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अन्यथा हस्ताक्षर अभियान चलाकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। देवव्रत धामा ने बताया कि सभासद प्रदीप बंगवा, रवि वर्मा व बॉबी कुमार आदि के अलावा कई पूर्व सभासदों ने इस संघर्ष में उनका साथ देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत राजेश जाटव, सचिन प्रथम गढ़, अनुज पंडित, कादिर सारा, विधानसभा उपाध्यक्ष जेली गुर्जर, प्रशांत गुर्जर, आरिफ सैदपुर, गुलजार, प्रदीप जाटव, देव पण्डित, शुभम अधाना, हैप्पी चंदेला, निखिल बैंसला, आशु चंदेला व अंकुश सीकरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *