विधायक मोदीनगर डॉक्टर मंजू शिवाच ने मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़कों का निरीक्षण किया।
विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की निम्नलिखित मार्गो पर-
1.खरखोदा मार्ग से शाहजहांपुर वाया रोरी ।
2.खरखोदा मार्ग से बखरवा वाया रोरी।
3. खरखोदा मार्ग वाया भदोला, पलौता ,भटजन नहर पटरी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कार्य शुरू हो गया है।
इन सड़कों का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी तथा उपस्थित ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल था।
साथ ही साथ विधायक ने इन सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने पर सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह का विशेष आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भोजपुर मंडल अध्यक्ष नीटू चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी ,विशेष त्यागी ,मुकेश त्यागी ,नीरज तेवतिया ,जेई अभिषेक अन्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *