पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व वरिष्ठ सपा नेता रमेश प्रजापति ने आयोजित एक पे्रसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा के शासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। दावा किया कि आने वाला समय सपा का है। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धि जनता तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाते हुए मिशन 2022 की तैयारी में जुट जाए।
इस दौरान समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्षा सोनिया सिंह ने अपनी नवनियुक्त कमेटी के गठन की घोषणा की। सोनिया सिंह ने अपनी 21 सदस्य कमेठी में नीलम उपाध्याय, खुश्बू, अहलावत, सीमा यादव, सीमा सिद्वू को उपाध्यक्ष, प्रियंका को उपाध्यक्ष कृष्णा देवी को कोषाध्यक्ष व रेखा, सीमा, सुरेश देवी, राखी आर्य, नीरज, अनीता चैधरी व मंजू को सचिव पद पर नियुक्त किया है।
कमेठी की घोषणा के बाद सोनिया ने कहा कि वह शहरी व ग्रामीण स्तर पर सपा को मजबूत करने का काम करेंगी। उन्होंने वर्ष 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का वादा करते हुए कहा कि यूपी में सपा की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। इस दौरान रमेश प्रजापति ने भाजपा के खिलाफ जमकर गुस्सा उतारा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सपा मनीष बंसल, सपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप शर्मा उर्फ कालू, विधान सभा अध्यक्ष देवव्रत धामा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी आदि ने नवगठित कमेठी को बधाई दी।
