नगर पालिका में सहायक लेखाकार पद पर कार्यरत ललित त्यागी को सर्व सम्मति से स्वायत शासन कर्मचारी संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र संगठन के संरक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने उन्हें सौंपा है। उनके मनोनयन पर बधाई देने वालो का तांता लग रहा है।

बताते चले कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वेद प्रकाश कौशिक का दूसरी लहर के दौर में कोरोना संक्रमण के चलते 25 अप्रैल को निधन हो गया था। प्रांतीय संरक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रांतीय संरक्षक मंडल, समस्त प्रांतीय पदाधिकारी गण व दो तिहाई कार्यकारिणी सदस्यों, प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल से वीडियो कालिंग के माध्यम से बातचीत व सहमति के बाद ललित त्यागी को सर्व सम्मति से संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना जैसे ही मोदीनगर पंहुची तो शहर के अनेक संभ्रात व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी। ललीत त्यागी ने कहा कि जिस जिम्मेदारी को मुझे विश्वास के साथ सौपा गया है, वह कर्तव्य निष्ठा व पद की गरिमा के अनुरूप उसका सदैव आदर करेंगे ओर संगठन के माध्यम से निष्पक्ष कार्यशैली अपनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *