टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली 99 सोसायटी के पास सोमवार रात स्कूटी सवार कारोबारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। गंभीरावस्था में निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।  जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह लोनी से स्कूटी द्वारा घर आ रहे थे। रास्ते में दिल्ली 99 सोसायटी के सामने अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। रास्ते में करीब एक किलोमीटर दूरी पर हिंडन एयरपोर्ट के पास खड़ी पुलिस को उन्होंने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने टीला मोड़ थाना को सूचित किया। उन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली उनके पेट में लगी है। टीला मोड़ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की तथा साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है। साजिद का उपचार चल रहा है। वह घटना के कारणों की जानकारी नहीं दे पाए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि साजिद को किसने और किस लिए गोली मारी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *