Modinagar पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से डोर-टू-डोर अभियान के तहत प्रत्येक प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाये जाने को लेकर 500 तिरंगे झंडे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल को सौंपे गए।
व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बॉस, नगर अध्यक्ष मेहराम चंदेला, नगर महामंत्री डॉ0 अनुज अग्रवाल व युवा नगर अध्यक्ष नितिन मित्तल के नेतृत्व में 500 तिरंगा झंडा भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल को भेट किए। इस मौके पर प्रदीप बॉस ने कहा कि सभी लोगों को अमृत महोत्सव के तहत अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाना है। नगर अध्यक्ष मेहराम चंदेला ने कहा की व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से हर घर तिरंगा लगाने का कार्य किया जाएगा। युवा नगर अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि हर भारतवासी को अमृत महोत्सव के तहत बढ़-चढ़कर भाग लेना है, इससे लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होगी और देश में राज भक्ति का माहौल बनेगा। नगर महामंत्री डॉ0 अनुज अग्रवाल ने कहां की हर जाति वर्ग के लोगों को अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराना है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने लोगों से अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।