हाइलाइट्स
सैमसंग ने 3 नए फोन लॉन्च किये हैं.
ये फोन s24 सीरीज के तहत लॉन्च हुए हैं.
गूगल पिक्सल से होगी सीधी टक्कर.
नई दिल्ली. सैमसंग ने s24 सीरीज के लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में तीन फोन हैं. यह तीन फोन हैं- सैमसंग गैलेक्स s24, s24 प्लस और s24 अल्ट्रा. इसके बेस मॉडल की कीमत 79,999 रुपये है. सैमसंग ने पहली बार अपने फोन में एआई इनबिल्ट दिया है. यानी यह फोन एआई की मदद से कई ऐसे काम करेगा जो कोई और फोन फिलहाल नहीं कर पाता है.
हम आपको 5 ऐसे खास फीचर बता रहे हैं जो एआई से लैस होने के कारण सैमसंग s24 सीरीज के फोन कर पाएंगे. कंपनी ने कहा है कि गैलेक्सी एआई के साथ यूजर्स की कम्युनिकेशन, प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी और बेहतर होगी. आइए जानते हैं वह 5 काम जो गैलेक्सी एआई की मदद से आप कर पाएंगे.
सर्कल टू सर्च
अगर आप किसी ऐप में कुछ देख रहे हैं जिसके बारे में आपको जानकारी चाहिए तो आपको अब वह ऐप बंद करके गूगल पर जाने की जरूरत नहीं है. आप बस होम बटन पर लंबा प्रेस कीजिए और जिस भी कंटेट के बारे में आपको जानकारी चाहिए उसे सर्किल, हाइलाइट या टैप कर दीजिए. आपको उसी ऐप में गूगल से उस चीज के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी.
जेनेरेटिव एडिट
यह गूगल फोटो के मैजिक एडिटर के जैसा है. आप इसकी मदद से फोटो को रीसाइज, मूव या फिर फोटो में से अनचाही चीज को हटा सकते हैं. इसके लिए आपको प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग आने की जरूरत नहीं है.
लाइव ट्रांसलेट
यह फीचर पिक्सल में आता है लेकिन सैमसंग ने पहली बार यह फीचर दिया है. इसमें आप किसी कॉल को या फिर टेक्सट ट्रांजेक्शन को लाइव ट्रांसलेट कर सकते हैं. यह विदेश जाने वाले लोगों के लिए बहुत कारगर है.
ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट
ऐसे यूजर्स जो वॉइस मेमो का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए यह फीचर बहुत काम का है. इससे आप वॉइस मेमो को ट्रांसक्राइब, ट्रांसलेट और समराइज कर सकते हैं. यह सारा काम ऑन डिवाइस होगा यानी आपको इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है.
चैट असिस्ट
अगर आप कोई वाक्य नहीं बना पा रहे हैं या आपको लग रहा है कि आप जो लिख रहे हैं उसमें कुछ कमी है तो ये फीचर आपकी मदद करेगा. हालांकि, इसका इस्तेमाल केवल लिखते समय ही हो सकेगा. आप ईमेल, सोशल मीडिया या मैसेज लिखते समय इसकी मदद बेहतर वाक्य बना सकते हैं.
.
Tags: Mobile, Samsung, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : January 18, 2024, 11:11 IST
