नई दिल्‍ली. मैनचेस्‍टर यूनाइटेड (Manchester United) के स्‍टार गोलकीपर पॉल वूलस्‍टन (Paul Woolston) को महज 23 साल की उम्र में मजबूरन संन्‍यास लेना पड़ा. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके पेशेवर फुटबॉल से संन्‍यास लेने का ऐलान किया. दरअसल चोट से जूझ रहे पॉल को पिछले साल मार्च और अप्रैल में 2 ऑपरेशन कराने पड़े थे और वह फिटनेस के लिए संघर्ष कर रहे थे.

इंग्लिश फुटबॉलर ने लिखा कि कभी नहीं सोचा था कि 23 साल की उम्र में यह लिखना पड़ेगा, मगर इस अध्‍याय को समाप्‍त करना पड़ा है. मैंने अपने करियर में जो कुछ भी हासिल किया, उसे मैं गर्व से देख सकता हूं. मगर भविष्‍य में जो कुछ भी होने वाला है, उसे लेकर उत्‍साहित हूं. एक नए अध्‍याय का इंतजार है.

Tags: Football, Manchester united

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *